पीटरसन टीम के प्रदर्शन से नाखुश, स्वदेश लौटने की इच्छा जताई
पीटरसन ने कहा है कि उनकी टीम का वेस्टइंडीज दौरा आत्मा को दुखी करने वाला है। बकौल पीटरसन, "मैं अपना सब्र खो चुका हूं। मैं स्वदेश लौटना चाहता हूं। मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश हूं।"
वेस्टइंडीज के साथ खेली गई पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड की टीम 0-1 से हार गई। तीन मैच बेनतीजा रहे जबकि उसे वेस्टइंडीज में 11 साल में पहली हार का स्वाद चखना पड़ा।
किंग्सटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को एक पारी और 23 रनों से पराजित किया था। मेहमान टीम इस मैच की दूसरी पारी में मात्र 51 रनों पर ढेर हो गई थी।
पीटरसन ने जून में इंग्लैंड में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान बतौर कप्तान अपनी वापसी की संभावना को नकार दिया।
उन्होंने कहा, "मैं इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता। हाल के दिनों में मेरे साथ जो कुछ हुआ है, उसे देखते हुए मैं इस मुद्दे पर बात करने की स्थिति में नहीं हूं। अगर मुझे ऐसा कोई प्रस्ताव मिलता भी है तो मैं इससे जुड़े सभी पक्षों के बारे में गंभीरता से सोचूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications