फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर (लीड-3)
इटली की टीम ने इस रोचक मुकाबले में 29वें मिनट में मिले पेनाल्टी के माध्यम से बराबरी की थी जबकि न्यूजीलैंड ने सातवें मिनट में गोल करके 1-0 की बढ़त हासिल की थी।
न्यूजीलैंड के फारवर्ड खिलाड़ी शेन स्मेलट्ज ने पहला गोल दागा था। इटली के लिए गोल करने का सौभाग्य फारवर्ड खिलाड़ी विन्सेंजो इयाक्वेंता को मिला।
इयाक्वेंता ने बिना गलती किए गेंद को पोस्ट में डाल दिया। इटली को यह पेनाल्टी न्यूजीलैंड के डिफेंडर टॉमी स्मिथ द्वारा डी-क्षेत्र में इटली के खिलाड़ी डेनिएले डी रोसी को गलत तरीके से गिराने के कारण मिला।
मौजूदा चैम्पियन इटली ने बेशक इस मैच में बराबरी का गोल कर दिया हो लेकिन उसे इस विश्व कप में अब भी जीत की तलाश है। उसे अपने पहले मुकाबले में पराग्वे के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था।
न्यूजीलैंड की टीम का भी कमोवेश यही हाल है। किवी टीम से ज्यादा अपेक्षाएं नहीं थी लेकिन जिस तरीके से उसने पहला गोल दागकर सभी को सकते में डाल दिया है, ऐसे में इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
न्यूजीलैंड अपने पहले मैच में स्लोवाकिया को नहीं हरा सकी थी। वह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। स्लोवाकिया की टीम रविवार को ही खेला गया अपना दूसरा मैच पराग्वे के हाथों हार चुकी है।
इस जीत ने पराग्वे को इस ग्रुप की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। उसके चार अंक हो गए हैं जबकि इटली, न्यूजीलैंड और स्लोवाकिया के एक-एक अंक हैं।
इटली और न्यूजीलैंड के बीच अब तक सिर्फ एक दोस्ताना मैच खेला गया है। 2009 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए कन्फेडरेशंस कप के दौरान इटली की टीम ने 4-3 से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications