
नेमार (ब्राजील)
नेमार 21 साल की उम्र में जब नेमार बर्सिलोना के लिए खेलना शुरू की तो ब्राजील को एक अच्छा ट्रीकी खिलाड़ी और बेस्ट फिनिशर मिला। नेमार ने एक स्ट्राइकर के तौर पर अपनी एक अच्छी तरह उभारा है। उनकी पोजिशन और खेल की समझ उनके लिए गोल मारना आसान कर देती है। नेमार आसानी से बाएं और दाएं पैर के साथ गोल हासिल कर सकते हैं। तो ऐसे में कहा जा सकता है कि यह खिलाड़ी गोल्डन बूट के लिए प्रबल दावेदार है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो(पुर्तगाल)
अगर इस खिलाड़ी की बात करें तो यह एक परफेक्ट स्ट्राइकर खिलाड़ी है पूरी दुनिया का । वहीं अगर बात करें तो सबसे अच्छे खिलाड़ी और बेहतरीन पेश के फुटबॉलर हैं और उनकी समझ ही उनकी ताकत है। ये ऐसा खिलाड़ी है जो 100 मीटर की तेजी से दौड़ने के बाद भी गेंद को आसानी से होल्ड कर सकता है।ये किसी भी खिालड़ी के लिए आसान नहीं हो सकता है। पुर्तगाल की टीम रोनाल्डो पर खासा निर्भर रहती है जब उसे गोल करना होता है। ऐसे में गोल्डन बूट के लिए वो प्रबल दावेदार हैं।

लियोनेल मेसी(अर्जेंटीना)
टाइटल फ्रेम की बात करें तो इसके लिए जो सबसे ज्यादा जरूरी है वो है पेश, कोण बनाने की क्षमता और विपक्षी को मात देने की क्षमता इस खिलाड़ी में खूब है। इस खिलाड़ी की अगर बात करें तो दुनिया के कुछ बेस्ट खिलाड़ियों में ये शामिल हैं और इस सीजन उन्होंने 54 मैच में 45 गोल किए हैं। वहीं अर्जेंटीना टीम के हीरा है मेसी। वहीं इस मुकाबले में खिलाड़ियों को बड़ी सूझबूझ से खेलने की जरूरत है।

एडेन हजार्ड(बेल्जियम)
विश्वकप के लिहाज से अगर देखें तो बेल्जियम की टीम इसमें सशक्त दिखती है। इस टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन इसमें भी हजार्ड की कोई शान ही नहीं है। अगर इस टीम के हजार्ड और रोमेलू एक साथ लय में दिखें तो कोई भी स्थिति से निकल सकते हैं। ऐसे में हजार्ड के पास भी एक अच्छी रणनीति है सही समय पर गोल मारने की और खासतौर पर बड़े मैच में तो वो भी इस गोल्डन बूट की लिस्ट में शामिल हैं।

थॉमस मूलर(जर्मनी)
इस जर्मन स्ट्राइकर ने 2010 के मुकाबले में गोल्डन बूट का खिताब अपने नाम किया था।और उन्हें एक खास इनाम भी मिला था जब उन्होंने कोलंबिया के राड्रिग्ज के साथ मिलकर एक शानदार गोल किया था। वहीं खास बात है की मुलर के नाम 10 शानदार विश्वकप गोल का भी रिकॉर्ड है। मुलर सही समय पर सही चोट के लिए जाने जाते हैं। उनका समय और क्षमता ही उन्हें दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर में से एक बनाती है। ऐसे में वो भी इस बूट के प्रबल दावेदार हैं।

हैरी केन( इंग्लैंड)
यह खिलाड़ी इस साल गजब के फार्म में रहा है। केन के पास पेश भी है और ताकत भी उन्होंने इस सीजन 56 गोल दागे हैं। केन गोल के लिए ज्यादा परेशान नहीं होते बल्कि उनका तरीका स्पष्ट है की शूट लो, तेज और नीचे क़र्नर की तरफ , ये बहुत प्रभवाशाली होता है। ऐसे में वो भी इस गोल्डन शूज के प्रबल दावेदार हैं।

एंटोनी ग्रिजमैन(फ्रांस)
यह खिलाड़ी अपने टीम की शाम है, इस खिलाड़ी ने हर क्षेत्र में अपने प्रदर्शन को बेहतर किया है। फिटनेस हो रणनीतिक जागरूकता हो, शारीरिक बनावट हो, अग्रेसन हो गेंद को समझने की क्षमता हो अटैक करने की बात हो यह खिलाड़ी हर जगह शानदार प्रदर्शन करता है। ऐसे में यह खिलाड़ी भी इस रेस में बहुत आगे है।


Click it and Unblock the Notifications


