नई दिल्ली। आज खेल प्रेमियों के लिए एक झटके वाली खबर तब आयी जब फुटबॉल आईकॉन अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने संन्यास की घोषणा की। लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा कि उनका फेवरेट सितारा अब मैदान में बॉल के आगे-पीछे दौड़ते नहीं दिखायी देगा।
लेकिन इस खबर के थोड़ी देर बाद ही ट्विटर पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ट्रेंड करने लगे। लोग मेसी को अफरीदी का उदाहरण देने लगे।
मेसी के चाहनेवालों ने उन्हें अफरीदी की तरह से अपने फैसले पर यू-टर्न लेने को कहा है। दरअसल इस साल टी 20 विश्वकप और एशिया कप में इंडिया से बुरी तरह से हारने के बाद अफरीदी ने टी20 विश्वकप से संन्यास लेने का ऐलान किया था।
लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही अफरीदी ने कहा कि वो अपने परिवार वालों और दोस्तों के कहने से संन्यास का फैसला वापस लेते हैं। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ दी है।
Shahid Afridi kuchh kehna chaahte hain, #Messi se! pic.twitter.com/f37LXvqMD5
— GazabPost (@GazabPost) 27 June 2016
इसलिए लोग मेसी को अफरीदी का उदाहरण दे रहे हैं।
Dear Lionel messi , I hope you take out a leaf of inspiration from the book of Shahid Afridi ...come back soon !!! :)
— Prajay Naik (@prajay_naik) 27 June 2016
गौरतलब है चिली के हाथों कोपा अमेरिका कप हारने के बाद मेसी मानसिक रूप से काफी परेशान थे जिसके बाद उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
Messi announced retirement and Shahid Afridi is trending alongside him. To sum up, lifetime achievement of Afridi.
— Debarati Majumder (@debarati_m) 27 June 2016