आई-लीग के अगले सत्र में 16 टीमें!
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव अल्बटरे कोलाको ने रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
कोलको के मुताबिक फुटबाल को पूर्वोत्तर में लोकप्रिय बनाने के लिए उस क्षेत्र की दो टीमों को आई-लीग का हिस्सा बनाया जा सकता है।
एआईएफएफ के अध्यक्ष और नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने हालांकि कुछ दिन पहले कहा था कि आई-लीग के अगले सत्र में 14 टीमें ही शिरकत करेंगी।
आई-लीग के पिछले संस्करण में पूर्वोत्तर और गोवा की दो टीमें-लाजोंग और स्पोर्टिग दे गोवा अंतिम स्थान पर रही थीं और इस कारण उन्हें लीग से बाहर जाना पड़ा था। उनके स्थान पर सेकेंड डिवीजन की दो टीमों-तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग तथा हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लीमिटेड को आई-लीग में खेलने का मौका मिला है।
कोलाको हालांकि लाजोंग और स्पोर्टिग दे गोवा को आई-लीग में शामिल करके अगले सत्र में इसकी कुल टीमों की संख्या बढ़ाकर 16 करने को लेकर गंभीर दिखाई दे रहे हैं।
14 में से एक टीम-महेंद्रा युनाइटेड हमेशा के लिए आई-लीग से बाहर हो चुका है और एआईएफएफ ने मुंबई के इस क्लब के स्थान पर एक अंडर-19 क्लब को आई-लीग में खेलने की अनुमति दे दी है।
एआईएफएफ महासचिव के इस फैसले का बचाव करते हुए कोषाध्यक्ष हरदेव जडेजा ने आईएएनएस को बताया कि लाजोंग के माध्यम से एआईएफएफ पूर्वोत्तर में फुटबाल को लोकप्रिय बनाना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications