फेडरर ने मनाया 29वां जन्मदिन
फेडरर ने दो बार यहां खिताब जीता है लेकिन इस बार वह 2003 के बाद से सबसे निचले वरीयता क्रम पर टोरंटो मास्र्ट्स टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
फेडरर ने 2004 की शुरुआत में विश्व की सर्वोच्च वरीयता हासिल की थी। इसके बाद वह लगातार दो वर्षो तक इस मुकाम पर बने रहे थे। इसी दौरान फेडरर ने टोरंटो मास्र्ट्स खिताब जीता था।
फेडरर ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "कनाडा में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाना महान अनुभव है। मैं 2010 सत्र के दूसरे हिस्से को अपने लिए यादगार बनाने का प्रयास करुं गा।"
फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था लेकिन फ्रेंच ओपन और विंबलडन में वह क्वार्टर फाइनल तक का ही सफर तय कर सके थे।
बीते वर्ष फेडरर चौथे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो के हाथों पांच सेटों तक चले मुकाबले में हार गए थे लेकिन इस बार उन्होंने उस नाकामी को भुलाने के लिए अमेरिका के पॉल एन्नाकोन को अपना कोच नियुक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications