'सुपरगर्ल' हरमनप्रीत का कैच देख हर कोई हुआ स्तब्ध, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। आईपीएल का पहला प्लेऑफ मुकाबला मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला गया लेकिन इस मुकाबले के पहले इसी मैदान पर एक प्रदर्शनी मुकाबला आईपीएल की तर्ज पर ही महिलाओं के बीच खेला गया, इसमें दो टीमें सुपरनोवास और ट्रेसब्लेजर्स के बीच यह मैच हुआ जिसमें सुपरनोवास की कमान हरमनप्रीत के हाथों में थी तो वहीं ट्रेंसब्लेजर्स की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने 130 रनों का लक्ष्य हरमनप्रीत की टीम को दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरनोवास की टीम ने डेनिली वाएट और मिताली राज के अहम योगदान के साथा इस मुकाबले को जीत लिया । इस रोमांचक मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है हरमनप्रीत का कैच जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लपका शानदार कैचः गौरतलब हो की पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन सुपरनोवास की फील्डिंग उससे भी ज्यादा प्रभावित करने वाली थी। दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति अच्छी लय में दिख रही थी तभी पैरी के दूसरे ओवर के दूसरी गेंद पर स्मृति ने एक अच्छा शॉट खेला लेकिन हरमनप्रीत ने लपककर उसे कैच ले लिया। इस कैच को देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके इस कैच पर स्मृति भी हैरान रह गई। गौरतलब हो की इस रोमांचक मुकाबले के बाद बीसीसीआई जल्द ही महिलाओं के लिए टी20 मुकाबले की घोषणा कर सकता है।
|
एक यूजर ने इस कैच को सराहा
हरमनप्रीत के इस कैच का वीडियो डालते हुए एक यूजर ने लिखा की हरमनप्रीत अपना खेल खेलते हुए। दरअसल यह कैच इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
|
इस कैच को कुछ इस तरह सराहा
हरमनप्रीत के इस कैच पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा की ये वालपेपर का आइटम है। दरअसल कैच इतना शानदार था की लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ।
|
एक यूजर ने इस तरह की सराहना
इस कैच की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा की इसलिए भी महिला आईपीएल की जरूरत है और कौन कहता है की महिलाएं अच्छा नहीं खेल सकती जो ऐसा कहते हैं उनके लिए यह कैच जवाब है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
