CWG 2018: रोमांचक मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मैच 2-2 से ड्रॉ
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम 2018 में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच पहला हॉकी मैच 2-2 से ड्रॉ हो गया है। मैच के शुरूआत में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह ने सबसे पहले गोल दाग कर कॉमनवेल्थ गेम में देश के लिए खाता खोला। पहले गोल के लिए एसवी सुनिल ने दिलप्रीत सिंह को शानदार पास किया और उन्होंने बॉल को पाकिस्तान के नेट में पहुंचा दी।
उसके बाद भारत के पैनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट हरमनप्रीत सिंह ने पैनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए भारत के खाते में एक और गोल डालकर 2-0 से बढ़त दिला दी। मैच के हाफ टाइम तक भारत 2-0 से लीड कर रहा था, लेकिन अंतिम मिनटों में मैच बाजी पलट गई।
मैच के आखिरी मिनटों में पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को बराबरी पर लाकर रोक दिया। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान टीम भारत पर हावी दिख रही थी, लेकिन चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान की तरफ ने अपने दोनों बैक-टू-बैक पैनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए 2 गोल दिए और मैच को ड्रॉ करा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
