Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तानी क्रिकेट को लगा सबसे बड़ा झटका : इमरान

इमरान ने पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान कहा कि अगर खेलों में भ्रष्टाचार के इस दौर को रोका नहीं गया तो इससे काफी नुकसान होगा क्योकि इससे आने वाली पीढ़ी को अच्छा सबक नहीं मिल रहा है।

इमरान ने कहा, "इस घटना से पाकिस्तानी क्रिकेट को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। यह दर्द खिलाड़ियों के दावों के साथ और गहरा होता जा रहा है। भ्रष्टाचार के इस दौर को रोकने का वक्त आ गया है। हम सब मिलकर इसे रोक सकते हैं।"

इमरान ने कहा कि देश में क्रिकेट की देखरेख करने वाली संस्था को आपसी कलह से निकलकर क्रिकेट की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाना चाहिए। साथ ही साथ इसके लिए राष्ट्रपति सहित दूसरे राजनेताओं को भी आगे आना चाहिए।

बकौल इमरान, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आपसी कलह से निकलकर क्रिकेट की रक्षा करनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो वह दिन दूर नहीं, जब पाकिस्तान में तो क्या समूचे विश्व में कोई भी पाकिस्तानी अपनी टीम का मैच देखने नहीं जाएगा।"

इमरान ने कुछ दिन पहले मैच फिक्सिंग में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की वकालत की थी। इमरान का मानना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी खिलाड़ियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को सबक मिले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+