रुद्र प्रताप के लिए संजीवनी सरीखा रहा आईपीएल का दूसरा संस्करण
डेक्कन चार्जर्स टीम के लिए खेलते हुए आईपीएल के छह मैचों में 12 विकेट झटकने वाले रुद्र को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे रुद्र ने आईपीएल के छह मैचों में 11.33 के औसत से अब तक 12 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। इसमें पारी में एक बार चार विकेट भी शामिल है।
ट्वेंटी-20 विश्व कप के दूसरे संस्करण का आयोजन इंग्लैंड में पांच जून से होना है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की पिचों का मिजाज काफी हद तक मिलता है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे रुद्र की सफलता को ध्यान में रखकर उन्हें 15 सदस्यीय टीम में जगह दी है।
रुद्र ने आईपीएल के पहले संस्करण में भी 15 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन वह प्रदर्शन उन्हें विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं दिला सका था। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह शांताकुमारन श्रीसंत को टीम में शामिल किया था। श्रीसंत ने आईपीएल के पहले संस्करण में 19 विकेट झटके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications