Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिर से शुरू होगी महिला फुटबॉल लीग, जर्मनी के फुटबॉल महासंघ ने की घोषणा

नई दिल्ली। जर्मनी के फुटबॉल महासंघ (डीएफबी) ने बुधवार को घोषणा की कि देश की महिला लीग कोरोना वायरस के कारण लगभग तीन महीने तक निलंबित रहने के बाद 29 मई से खाली स्टेडियम में दोबारा शुरू होगी। महिला बुंदेसलीगा लीग इस महीने 29 मई से फिर से शुरू होगी। जर्मन फुटबाल संघ (डीएफबी) ने क्लबों के साथ एक बैठक के बाद इसकी जानकारी दी।

पुरुष लीग ने वायरस के खतरे को न्यूनतम करने के लिए पिछले सप्ताहांत खाली स्टेडियम में कड़े स्वास्थ्य नियमों के बीच अपना सत्र आगे बढ़ाया। डीएफसी के अध्यक्ष फ्रिट्ज केलेर ने कहा, ''मुझे बेहद खुशी है कि बुंदेसलीग की महिला टीमों के क्लब सत्र को जारी रखने के पक्ष में हैं।''

उन्होंने कहा, ''इस संकट के समय में हमें ऐसी ही एकता की जरूरत है।'' क्लब 30 अप्रैल को अधिकारियों में बैठक में पहले ही सत्र दोबारा शुरू करने के पक्ष में मतदान कर चुके हैं। तब 12 में से 11 टीमों ने सत्र आगे बढ़ाने के पक्ष में मतदान किया था। एफसी कोलोन ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। महिला सत्र को जब 16 मैचों के बाद निलंबित किया गया था तब वोल्फ्सबर्ग की टीम 46 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही थी। उसने दूसरे स्थान पर मौजूद बायर्न म्यूनिख पर आठ अंक की बढ़त बना रखी थी।

बता दें कि एक तरफ अधिकतर देश लॉकडाउन से छूट की घोषणा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी तेज हो गई है। 20 मई को दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या में रेकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि इस दिन दुनिया में 1 लाख 6 हजार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। यह 24 घंटे में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। दिसंबर में संक्रमण की शुरुात के बाद से यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। पांच महीने में इस वायरस से अब तक 50 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 325,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 20 लाख लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

Story first published: Thursday, May 21, 2020, 18:39 [IST]
Other articles published on May 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+