Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यायोचित होगी मोदी मामले की सुनवाई : श्रीनिवासन

श्रीनिवासन ने कहा कि उनकी मोदी के साथ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है और आगामी बैठक में होने वाले फैसले से इस आरोप का भी पटाक्षेप हो जाएगा। श्रीनिवासन का यह बयान मोदी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बोर्ड ने उनके तीन कारण बताओ नोटिसों को दरकिनार करके न्याय का गला घोंटा है।

श्रीनिवासन ने समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा, "मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि आखिर कौन यह बात फैला रहा है कि आगामी एसजीएम मोदी को बर्खास्त करने के लिए बुलाई गई है। मैं समझता हूं कि एसजीएम के दौरान मोदी मामले की न्यायोचित सुनवाई होगी और सर्वसम्मत फैसला लिया जाएगा।"

श्रीनिवासन ने कहा कि मोदी के जवाबों पर विचार करने के बाद एसजीएम में यह फैसला किया जाएगा कि मोदी के खिलाफ फैसला लेने के लिए अनुशासनात्मक समिति का गठन किया जाए या नहीं।

उन्होंने कहा, "पहला चरण एसजीएम की बैठक है। हम मोदी को दिए गए नोटिस के जवाब पर विचार करेंगे। इसके बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। जरूरी हुआ तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक समिति का गठन किया जाएगा और अगर इसकी जरूरत नहीं पड़ी तो न्यायोचित फैसला लिया जाएगा। एसजीएम किसी को बर्खास्त करने का फैसला नहीं कर सकती। ऐस में अटकलों पर ध्यान देना इस मामले को दूसरा रुख देने जैसा है।"

श्रीनिवासन ने कहा कि मोदी के खिलाफ उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मोदी ने 2009 में सोनी एमएसएम द्वारा वल्र्ड स्पोर्ट्स ग्रुप को आईपीएल प्रसारण अधिकार पाने के लिए दिए गए आठ करोड़ डॉलर को लेकर बोर्ड को अंधेरे में रखा है।

बकौल श्रीनिवासन, "यह मेरी और मोदी की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मेरा मानना है कि मैंने अब तक जो कुछ किया है, वह जायज है। मैंने आज तक इस संबंध में किसी और से चर्चा नहीं की है और आगे भी नहीं करुं गा। पैसा बोर्ड के पास वापस आने की सूरत में भी मैं इस बारे में कोई चर्चा पसंद नहीं करुं गा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+