फीफा विश्व कप : 4 प्रमुख सितारों के बगैर खेलेगी घाना की टीम
इसकी उम्मीद हालांकि कम नजर आ रही है क्योंकि इतिहास कायम करने की इस दौड़ में घाना को अपने चार प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर ही मैदान में उतरना होगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 20 वर्षीय आंद्रे 'देदे' अयेयू तथा सेंट्रल मिडफील्डर जोनाथन मेनसाह पर एक-एक मैच का प्रतिबंध लगा हुआ है।
इसके अलावा 'ब्लैक स्टार्स' टीम को अपने स्टार खिलाड़ी केविन प्रिंस बोएटेंग तथा लेफ्ट बैक हांस सारपेई के बगैर ही मैदान में उतरना होगा। प्रिंस की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है जबकि हांस को गले में तकलीफ है।
घाना की टीम इस विश्व कप की सबसे युवा टीम है। उसके खिलाड़ियों की औसत उम्र 24 वर्ष है। घाना की टीम अपने सबसे बड़े खिलाड़ी माइकल इसेन के बगैर ही यहां तक पहुंची है। इसेन घुटने की चोट के कारण विश्व कप में नहीं खेल सके।
कोच मिलोवान राजेवाक ने कहा है कि वह आंद्रे के स्थान पर इंटर मिलान के लिए खेलने वाले मिडफील्डर सुले मुनतारी को मैदान में उतारेंगे। आंद्रे को दूसरा पीला कार्ड दिखाए जाने के बाद एक मैच से बाहर रहना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications