फीफा विश्व कप : विला का धमाल, क्वार्टर फाइनल में स्पेन (लीड-1)
केपटाउन, 30 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 में डेविड विला का बेहतरीन फार्म जारी है। उनके शानदार गोल की बदौलत मंगलवार को स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्थानीय ग्रीन प्वांइट स्टेडियम में पुर्तगाल और स्पेन की टीमें पहले हाफ तक कोई गोल नहीं कर सकी। परंतु दूसरे हाफ में स्पेन की टीम ने हमले तेज कर दिये। नतीजतन उसने जल्द ही बढ़त बना ली।
स्पेन के स्टार विला ने खेल के 63वें मिनट में गोल किया। टूर्नामेंट में यह उनका चौथ गोल था और इसके साथ ही वह अर्जेटीना के गोंजालो हिगुएन के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। विला के गोल के बाद पुर्तगाल की टीम तमाम जुगत के बावजूद जवाबी गोल नहीं कर सकी।
इस हार के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल की टीम की इस विश्व कप से विदाई हो गई। अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन शनिवार को पराग्वे से भिड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications