फीफा विश्व कप : जापान-पराग्वे में भिडंत शुरू
दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतकर इतिहास बनाने का मौका होगा क्योंकि दोनों में से कोई भी टीम आज तक विश्व कप के अंतिम आठ में जगह नहीं बना सकी है। जापान के लिए यहां एक और इतिहास बनाने का मौका होगा। वह यदि पराग्वे का हरा देता है तो किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को विश्व कप में पराजित वाली वह पहली एशियाई टीम बन जाएगी। विश्व कप में आज तक कोई भसी एशियाई टीम भी दक्षिण अमेरिकी टीम को हरा नहीं सकी है।
जापान की टीम ने अपने जादुई खेल से अभी तक सभी फुटबाल प्रेमियों का मन मोह रखा है। पहले दौर में ग्रुप-ई के अपने पहले मुकाबले में उसे हॉलैंड के हाथों 0-1 से पराजित होना पड़ा था। इसके बाद जापान की टीम ने शानदार लय में खेलते हुए कैमरून को 1-0 से और अगले मैच में डेनमार्क को 3-1 से पराजित किया।
उधर, पराग्वे की टीम पहले दौर में ग्रुप-ई की शीर्ष टीम बनी। अपने पहले मुकाबले में उसने गत चैम्पियन इटली को 1-1 की बराबरी पर रोक कर सनसनी मचा दी थी। अपने अगले मुकाबलों में उसने स्लोवाकिया को 2-0 से पराजित किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम ग्रुप मुकाबले में गोलरहित ड्रा खेलकर अपने ग्रुप की शीर्ष टीम बनी।
दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले की विजेता टीम क्वोर्टरफाइनल में मंगलवार देर रात पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications