Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया की स्थिति संभली, 100 रन पूरे (लीड-2)

इस दौरान आस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवा दिए हैं। तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन को इयोन मोर्गन के हाथों कैच आउट कराया। पेन आठ रन बना सके।

पेन का विकेट 33 रन पर गिरा। इसके बाद शेन वॉटसन और कप्तान रिकी पोंटिंग ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। वॉटसन 41 रन बनाने के बाद ग्रीम स्वान की गेंद पर मोर्गन द्वारा लपके गए।

आस्ट्रेलियाई टीम ने 28 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। पोंटिंग ने 50 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 45 रन बनाए हैं जबकि उकप्तान माइकल क्लार्क ने 42 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 34 रन बनाए हैं।

पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। उसने पहले मुकाबले में चार विकेट, दूसरे में भी चार विकेट और तीसरे में एक विकेट के अंतर से जीत हासिल की थी।

श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मुकाबला तीन जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसके बाद यहीं पर आस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के साथ दो ट्वेंटी-20 और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+