फीफा विश्व कप : रेफरियों की गलती को लेकर फीफा चुप
इस संबंध में फीफा द्वारा बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों द्वारा सवालों की झड़ी लगाने के बाद फीफा के प्रवक्ता निकोलस मेनगॉट ने कहा कि वह इस मामले में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।
इंग्लैंड और जर्मनी के बीच रविवार को खेले गए अंतिम-16 दौर के मुकाबले में फ्रैंक लैंपार्ड द्वारा किए गए एक गोल को रेफरी ने अमान्य करार दिया था। उस गोल के माध्यम से इंग्लैंड 2-2 की बराबरी कर सकता था।
इसके कुछ घंटों बाद अर्जेटीना और मेक्सिको के बीच खेले गए मैच के दौरान अर्जेटीना के खिलाड़ी कार्लोस तेवेज ऑफ साइड थे लेकिन रेफरी ने उनकी इस गलती को नजरअंदाज कर दिया था।
इन गलतियों के कारण संभवत: इंग्लैंड को और मेक्सिको को हार का सामना करना पड़ा। इसके कारण विश्व कप में उनकी चुनौती समाप्त हो गई।
मेनगॉट ने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार का फैसला करने के लिए फीफा अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल संघ बोर्ड (आईएफएबी) नाम से एक विशेष संस्था का गठन कर रखा है। यही संस्था रेफरियों से जुड़े मामलों का निपटारा करती है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण संस्था है।
मैनगॉट ने हालांकि स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ रेफरियों ने गलती की है और इस मामले को सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में बार-बार नहीं दिखाया गया। मैनगॉट ने कहा, "आईएफएबी ने अब तक तो अच्छा काम किया है लेकिन इस मामले में इसकी नाकामी सामने आ रही है। यह सचमुच गलत फैसला था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications