शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश करूंगी : सायना
हैदराबाद में मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में सायना ने कहा, "निश्चित तौर पर मैं नंबर एक पर पहुंचने की कोशिश करूंगी। अब मैं पहले से बेहतर खेलने लगी हूं। मेरी फिटनेस में भी सुधार हुआ है। आगे मैं और मेहनत करूंगी।"
फिलहाल विश्व में तीसरी वरीयता प्राप्त सायना ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच पुलेला गोपीचंद को दिया। उन्होंने कहा कि वह हाल की अपनी कामयाबियों से बहुत खुश हैं। हाल के सबसे कड़े मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर सायना ने कहा, "वैसे तो हर मुकाबला कड़ा होता है लेकिन मैं इंडोनेशियन ओपन के फाइनल को सबसे कड़ा मुकाबला कहूंगी।"
इससे पहले सायना सोमवार को जाकार्ता से चेन्नई पहुंचीं जहां उनका जोरदार स्वागत किया। जकार्ता में रविवार को सायना ने जापान की सायका सातो को 21-19, 13-21, 21-11 से हराकर इंडोनेशियन ओपन का खिताब जीता था। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज और इंडियन ओपन पर कब्जा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications