फीफा विश्व कप : 'हमें दक्षिण कोरियाई टीम पर गर्व है'
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली मयुंग बाक ने शनिवार को जी-20 देशों के सम्मेलन के दौरान अपनी प्रवक्ता के माध्यम से यह संदेश दिया, "हालांकि वे हार गए लेकिन उन्होंने शानदार खेल दिखाया और अंत तक संघर्ष करते रहे।"
ली ने उरुग्वे और अपनी देश की राष्ट्रीय टीमों के बीच खेला गया वह मैच देखा, जिसमें उनकी टीम को 1-2 से हार मिली। उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने शानदार जज्बा दिखाया। वह अंत तक संघर्ष करते रहे।"
राजधानी सियोल में इस बात को लेकर निराशा है लेकिन इसके बावजूद इस देश के निवासियों को अपनी टीम पर गर्व है।
वर्ष 2002 में इस टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन इस बार उसे अंतिम-16 दौर में ही बाहर होना पड़ा है।
समाचार पत्र 'कोरिया टाइम्स' के मुताबिक भले ही हमारी अंतिम-16 में हार गई लेकिन उसने जोरदार इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया।
एक अन्य समाचार पत्र 'द कोरिया हेराल्ड' ने लिखा है कि कुल मिलाकर कोरियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका में अपने देशवासियों का मान बढ़ाया है।
कोरियाई टीम के कोच हु्आ हुह ने उरुग्वे के साथ खेले गए मैच के बाद अपनी टीम को बधाई दी और साथ ही देशवासियों से इस बात की माफी मांगी कि वह उनकी अपेक्षा पर खरे नहीं उतर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications