Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो क्या 2015 के विश्वकप में फिक्स था भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला? पीसीबी ने शुरु की जांच

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में अगर रोमांचक मुकाबलों की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अपने आप में एक अलग ही महत्व और रोमांच रखता है। क्रिकेट की दुनिया में रोमांच के साथ-साथ आरोप भी लगते रहे हैं कि मुकाबले फिक्स भी होते हैं। ऐसे में अगर कोई ये कहे कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला फिक्स था वो भी विश्वकप का तो किसी के गले से ये बात नीचे नहीं उतरती है लेकिन ऐसी बातें अब सामने आ रही हैं वो भी इसका खुलासा पाकिस्तान के लिए विकेट कीपिंग करने वाले खिलाड़ी उमर अकमल ने किया है।
गौरतलब हो कि भारत पाकिस्तान के बीच का हर मुकाबला हाइप्रोफाइल ही होता है लेकिन इस बार जिस मैच में फिक्सर्स के दखल की बात हो रही है वह 2015 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान के बीच का मुकाबला है। ऑस्ट्रेलिया के एडीलेड खेला गया यह मुकाबला 2015 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला था और इसी मुकाबले ने वर्ल्ड कप का शानदार आगाज तय हुआ था। इस मैच में पाक के उमर अकमल ने हाल ही में पाकिस्तान के एक टीवी चैलल से खुलासा किया है कि उन्हें दो बॉल को छोड़ने के लिए सट्टेबाजों ने भारी रकम देने का ऑफर दिया था जिसे उन्होंने नकार दिया था। अकमल के इस बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट में हचलच मच गई है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जांच करने का फैसला किया है। इसी के तहत पीसीबी की एंटी करप्शन यूनिट के सामने उमर अकमल को बुधवार को पेश होने करे लिए कह गया है। अब देखना होगा कि उमर अकमल अपने दावे के पक्ष कोई सबूत पेश करके इस मामले को और आगे ले जा पाते हैं या नहीं।

Story first published: Monday, June 25, 2018, 18:58 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+