स्क्व ॉश चैम्पियनशिप: अंतिम 16 में दीपिका और अनाका
कोलोन, 26 जून (आईएएनएस)। भारत की दीपिका पल्लिकल और अनाका अलानकमोनी ने जर्मनी के कोलोन शहर में चल रही महिलाओं की विश्व जूनियर स्क्व ॉश चैम्पियनशिप के आखिरी 16 में जगह बना ली है।
दीपिका ने शुक्रवार रात अमेरिका की केटी ट्रट्रोन को 11-11, 11-4, 11-2 से पराजित किया। वहीं अनाका ने फ्रांस की ऐश्ले टिडमैन को सीधे सेटों में 11-4, 11-7, 11-9 से मात दी।
अगले दौर में दीपिका का मुकाबला मिस्र की सलमी हेनी से होगा। मिस्र की इस तेज-तर्रार खिलाड़ी ने इसी साल ब्रिटिश जूनियर ओपन में दीपिका को हराया था। अनाका कोलंबिया की कैटलीना पेलेज से भिड़ेंगी।
वैसे भारत की दो अन्य महिला खिलाड़ियों अपराजिता बालामुरुकन और अन्वेषा रेड्डी को अपने अधिक रैंकिंग वाली विरोधियों से हार का सामना करना पड़ा। अपराजिता को फ्रांस की जूलिया लेकोक से 8-11, 11-9, 4-11, 4-11 से हार झेलनी पड़ी। दूसरी ओर अन्वेषा को मिस्र की फराह अब्देल मेगिउद ने सीधे सेटों में 11-4, 11-7, 11-6 से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications