Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कप : कार्तिक का अर्धशतक, कोहली आउट (लीड-3)

चोटिल वीरेंद्र सहवाह के स्थान पर टीम में जगह पाने वाले सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपने चयन को सार्थक साबित करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। कार्तिक ने 75 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 62 रन बनाए हैं जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 26 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत ने अपना दूसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गंवाया। कोहली ने 34 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 28 रन जोड़े। उनका विकेट लसिंथ मलिंगा ने लिया। कोहली का विकेट 100 के कुल योग पर गिरा।

भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए छह ओवरों की समाप्ति तक 36 रन बना लिए थे लेकिन सातवें ओवर की पहली गेंद पर तीन रन चुराने के फिराक में गंभीर को अपना विकेट गंवाना पड़ा।

गंभीर 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। वह रन आउट हुए। गंभीर को रन आउट करने में उपुल थरंगा और नुवान कुलसेकरा ने योगदान दिया।

भारतीय टीम को जहां 15 साल बाद खिताब जीतने का इंतजार है वहीं श्रीलंका की कोशिश खिताबी हैट्रिक पूरी करने की होगी। भारत ने 1995 में शारजाह में इस खिताब पर कब्जा किया था।

श्रीलंका की टीम ने 2006 और 2008 में लगातार दो बार इस खिताब पर कब्जा किया है। 2008 में एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में हुआ था। इस बार पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+