ऑस्ट्रिया के जुर्गेन मेलजर और जर्मनी के फिलिप पेशनर की जोड़ी ने क्वोर्टरफाइनल में भारत-पाक की इस जोड़ी को 6-4, 7 (3)-6, 6-2 से पराजित किया।
इस जोड़ी ने प्री-क्वोर्टरफाइनल मुकाबले में स्लोविकाया के लुकास लाको और यूक्रेन के सर्गेई स्टेखोव्सकी को एक कड़े मुकाबले में 7-5, 7-6 (4), 6-2 से पराजित किया था।
विंबलडन में इस वर्ष भारत की एकमात्र उम्मीदें अब लिएंडर पेस पर टिकी है। पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी मिश्रित मुकाबले में प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंच गई है।
पेस और ब्लैक की जोड़ी का अगला मुकाबला स्लोवाकिया के इगोर जेलेने और पोलैंड की अजिस्जा रोसोल्सका की जोड़ी से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।