Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साइना ने जीता अपने करियर का दूसरा सुपर सीरीज खिताब (लीड-1)

साइना ने रविवार को चीनी ताइपे की खिलाड़ी झू यिंग ताए को 21-18, 21-15 से पराजित कर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

विश्व की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी साइना को इस टूर्नामेंट में पहली वरीयता मिली थी। साइना ने फाइनल में जगह बनाने के लिए चीन की दो खिलाड़ियों को पराजित किया।

इस जीत से साइना को अगले सप्ताह शुरू हो रहे इंडोनेशिया ओपन में खिताबी रक्षा के लिए जरूरी आत्मबल मिलेगा। साइना ने पिछले वर्ष यह खिताबी जीता था। यह उनके करियर का पहला सुपर सीरीज खिताब था।

साइना ने पिछले सप्ताह इंडियन ओपन खिताब पर कब्जा किया था। अपनी जीत से उत्साहित साइना ने कहा, "यह महान जीत है। मैं यहां अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थी।"

20 वर्षीया साइना ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए विश्व चैम्पियन लुन लान को पराजित किया था। चीनी खिलाड़ी पर मिली इस जीत ने साइना को खिताबी जीत को लेकर आश्वस्त कर दिया था।

इस सफर के दौरान साइना ने चीन की खिलाड़ी झुरूई ली को भी पराजित किया था। ली ने इस वर्ष अप्रैल में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप के एक मुकाबले में साइना को हराया था। इस तरह साइना ने ली से उस हार का हिसाब बराबर कर लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+