Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व नम्बर एक खिलाड़ी बन सकती हूं : सायना (लीड-2)

इंडोनेशियन ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतकर स्वदेश लौटीं नेहवाल ने उम्मीद जताई कि वह विश्व की सर्वोच्च वरीयता वाली खिलाड़ी बन सकती हैं।

हैदराबाद में मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में सायना ने कहा, "निश्चित तौर पर मैं नंबर एक पर पहुंचने की कोशिश करूंगी। जब मैं नंबर तीन बन सकती हूं तो फिर विश्व नंबर एक भी बन सकती हूं। अब मैं पहले से बेहतर खेलने लगी हूं। मेरी फिटनेस में भी सुधार हुआ है। आगे मैं और मेहनत करूंगी।"

सायना ने कहा, "इस बात से बहुत खुश हूं कि मैं विश्व रैकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हूं। परंतु फिलहाल मेरे लिए महत्वपूर्ण यह है कि मैं रैंकिंग के बजाय टूर्नामेंट जीतते रहने और कड़ी मेहनत जारी रखने पर ध्यान दूं।"

सायना ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच पुलेला गोपीचंद को दिया। उन्होंने कहा कि वह हाल की अपनी कामयाबियों से बहुत खुश हैं और आगे वह विश्व चैम्पियनशिप, राष्ट्रमंडल खेलों व एशियाई खेलों में अच्छा करने की कोशिश करेंगी।

हाल के सबसे कड़े मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर सायना ने कहा, "वैसे तो हर मुकाबला कड़ा होता है लेकिन मैं इंडोनेशियन ओपन के फाइनल को सबसे कड़ा मुकाबला कहूंगी। सिंगापुर ओपन भी एक कड़ी स्पर्धा वाला टूर्नामेंट था।"

सायना ने कहा, "लगातार तीन टूर्नामेंट जीतने से मेरा उत्साह बहुत बढ़ गया है। मैं अब चुनिंदा टूर्नामेंट में खेलने पर ध्यान दूंगी ताकि चोट न लगे और इनमें अच्छा प्रदर्शन कर सकूं।"

इससे पहले सायना सोमवार को जाकार्ता से चेन्नई पहुंचीं जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जकार्ता में रविवार को सायना ने जापान की सायका सातो को 21-19, 13-21, 21-11 से हराकर इंडोनेशियन ओपन का खिताब जीता था। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज और इंडियन ओपन पर कब्जा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+