फीफा विश्व कप: अगले दौर में ब्राजील (लीड-1)
स्थानीय सॉकर सिटी स्टेडियम में मशहूर कोच डुंगा की टीम ने 25वें मिनट में एक गोल किया। लुइस फेबियानो ने शुरुआती गोल किया। यह एक शानदार गोल था और इसके बाद आइवरी कोस्ट की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई।
पहले हाफ तक ब्राजीलियाई टीम 1-0 से आगे रही और इसके बाद खेल के 50वें मिनट में फेबियानो ने एक और गोल किया। यह गोल थोड़ा विवादास्पद जरूर रहा लेकिन इसकी बदौलत ब्राजील ने 2-0 की निर्णायक बढ़त बना ली।
खेल के 62वें मिनट में भी पांच बार के विश्व चैम्पियन ब्राजील की ओर से एक दर्शनीय गोल किया गया। स्टार खिलाड़ी काका के एक सुंदर पास पर एलानो ने गेंद को बड़े ही बेहतरीन अंदाज में आइवरी कोस्ट के गोलपोस्ट में डाल दी। इस गोल के साथ ब्राजील की जीत सुनिश्चित हो गई।
ब्राजील के तीन गोल करने के बाद मैच में रेड और येलो कार्ड का सिलसलिा आरंभ हो गया। स्टार खिलाड़ी काका को रैफरी ने रेड कार्ड दिखाया। इस बीच आइवरी कोस्ट के कप्तान दिदिएर ड्रोग्बा ने एक गोल कर दिया। एलानो को भी मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैच का नतीजा 3-1 से ब्राजील के पक्ष में रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications