फीफा विश्व कप: माराडोना की टीम फिर जीती (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लियोनेल मेसी और उनके साथियों ने दोनों ही गोल बड़े आराम से किए और जवाब में ग्रीस की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस मैच में माराडोना ने कई बदलाव किए थे। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले गोंजालो हिगुएन, कप्तान जेवियर मास्चेरानो और स्ट्राइकर कालरेस तेवेज को आराम दिया गया था।
पीटर मोकाबा स्टेडियम में पहले हाफ में तमाम कोशिशों के बावजूद अर्जेटीना की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। परंतु दूसरे हाफ में टीम ने ग्रीस पर हमले और तेज किए। खेल के 77वें मिनट में मार्टिन डीमिचेलिस ने गोल करके अर्जेटीना को 1-0 से बढ़त दिला दी। खेल खत्म होने से ठीक पहले मार्टिन पोलेर्मो ने गोल किया और अर्जेटीना ने 2-0 से यह मैच अपने नाम कर लिया।
लीग मुकाबलों में अर्जेटीना की टीम ने तीनों मैच जीते हैं और उसके पास कुल नौ अंक हैं। इस हार के बाद वर्ष 2004 की यूरो चैम्पियन ग्रीस का अभियान खत्म हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications