मोदी के वकील ने बीसीसीआई को 'खाप पंचायत' कहा
आबदी ने बुधवार को कहा कि तीन नोटिस का माकूल जवाब देने के बाद बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन का यह कहना कि मोदी के जवाब 'संतोषजनक' नहीं हैं और इस मामले को अब बोर्ड की अनुशासनात्मक समिति को सौंपा जाएगा, बिल्कुल जायज फैसला नहीं है।
श्रीनिवासन ने इस संबंध में तीन जुलाई को बोर्ड की स्पेशल जनरल मीटिंग (एसजीएम) बुलाई है। आबदी ने इस बैठक की वैधता पर सवाल खड़े किए हैं। श्रीनिवासन ने मंगलवार को छह पृष्ठों की रिपोर्ट के साथ मोदी के जवाब को असंतोषजनक करार दिया।
श्रीनिवासन ने बोर्ड सचिव की हैसियत से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि वह मोदी के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं और इस मामले को आगे बढ़ाना चाहते हैं क्योंकि मोदी अपनी सफाई में जरूरी साक्ष्य पेश नहीं कर सके हैं।
आबदी को इस बात पर विरोध है कि यह मामला मोदी बनाम श्रीनिवासन बनता जा रहा है जबकि इसे मोदी बनाम बीसीसीआई ही बना रहना चाहिए। उनके मुताबिक तीन जुलाई को बुलाई गई बैठक अवैध है और यह सब श्रीनिवासन की कारगुजारी है।
आबदी ने कहा, "बीसीसीआई अध्यक्ष ने खुद को इस मामले में बचा लिया है। एक जिम्मेदार पद पर बने रहने के बावजूद वह इनसे भाग रहे हैं। मेरी तरफ से इस 'खाप पंचायत' को शुभकामनाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications