फीफा विश्व कप : चोट से परेशान है स्पेन की टीम
चोटिल खिलाड़ियों की सूची में प्रीमियरशिप में खेलने वाले लिवरपूल के स्ट्राइकर फर्नाडो टॉरेस, आर्सेनल के मिडफील्डर सेस्क फेब्रेगास और बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मिडफील्डर आंद्रेस इनेस्ता का नाम शामिल है।
इन तीन युवा खिलाड़ियों ने 2008 में यूरो कप में स्पेन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन आज कोच डेल बॉस्क इन्हें समय रहते मैदान में उतरने लायक बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
टॉरेस ने कहा है कि वह इस वर्ष चोट के कारण परेशान रहे हैं लेकिन वह किसी भी हाल में अपने देश के लिए विश्व कप खेलना चाहते हैं। आर्सेनल के कप्तान फेब्रेगास हालांकि टॉरेस से ज्यादा उम्मीद लगाए हुए हैं।
स्पेन के मीडिया ने इन तीन प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने को लेकर चिंता जाहिर की है। मीडिया ने बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मिडफील्डर जावी की जांघ की मांशपेशियों में खिंचाव को लेकर भी चिंता जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications