फीफा विश्व कप : पुर्तगाल ने खाता खोला (लीड-1)
इस विश्व कप में अपनी पहली जीत की आस लगाए पुर्तगाल ने 29वें मिनट में किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पुर्तगाल के लिए यह गोल मिडफील्डर राउल मेरेलेस ने किया।
दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। पुर्तगाल को अपने पहले मैच में आइवरी कोस्ट के साथ ड्रॉ खेलना पड़ा था जबकि 1966 के बाद पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रहे उत्तर कोरिया को पांच बार के चैम्पियन ब्राजील के हाथों 1-2 से हार मिली थी।
इस ग्रुप में ब्राजील अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर अंतिम-16 के लिए स्थान सुरक्षित करा चुका है। उसने उत्तर कोरिया के अलावा रविवार को आइवरी कोस्ट को 3-1 से पराजित किया।
पुर्तगाल के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि आइवरी कोस्ट के साथ ड्रॉ खेलने के कारण उसके खाते में सिर्फ एक अंक दर्ज हैं। आइवरी कोस्ट के भी एक अंक हैं लेकिन उसने अब तक दो मुकाबले खेले हैं।
पुर्तगाल और उत्तर कोरिया के बीच अब तक एक मुकाबला हुआ है। 1966 में इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप में उत्तर कोरिया ने शानदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
उसका सामना इसी वर्ष पुर्तगाल से हुआ था। पुर्तगाल की टीम ने 0-3 से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए वह मैच 5-3 से जीता था। पुर्तगाल के लिए यूसेबियो ने उस मैच में चार गोल किए थे।
पुर्तगाल की टीम को विश्व कप में पिछले चार मुकाबलों से जीत की तलाश है। 2006 में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली यह टीम पिछले 16 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में अजेय है। उसे नवंबर 2008 में ब्राजील के हाथों हार मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications