फीफा विश्व कप : ब्राजील को हराकर हॉलैंड सेमीफाइनल में
हॉलैंड की ओर से मैच का दूसरा गोल स्ट्राइकर वेस्ले श्नाइडर ने 68वें मिनट में किया। श्नाइडर ने यह गोल अर्जेन रोबेन द्वारा लिए गए कार्नर किक पर डिर्क क्यूत द्वारा दिए गए पास पर किया।
इससे पहले 53वें मिनट में हॉलैंड ने बराबरी का गोल किया था। ब्राजील के लिए दुख की बात यह रही कि उसके खिलाफ उसी के खिलाड़ी फेलिपी मेलो ने यह गोल किया था।
मध्यांतर तक ब्राजील ने 1-0 की बढ़त बना रखी थी। ब्राजील के लिए पहला गोल फारवर्ड खिलाड़ी रोबिन्हो ने 10वें मिनट में किया था। रोबिन्हो ने यह गोल फेलिप मेलो द्वारा दिए गए एक शानदार पास पर किया।
वर्ष 2006 में भी ब्राजील की टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लगातार तीन बार तक फाइनल में जगह बनाने के बाद ब्राजीली टीम लगातार दो मुकाबलों से विश्व कप के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications