For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World cup 2018: मोरक्को का आत्मघाती गोल, ईरान ने 1-0 से जीता मुकाबला

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2018 में दूसरे दिन का दूसरा मैच ईरान और मोरक्को के बीच खेला गया जहां ईरान ने मोरक्को को 1-0 से हराकर 20 साल बाद वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीता। शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में एहसान हाजी की फ्रीकिक पर मोरक्को के अजीज बौहद्दीज हेडर से गेंद क्लीयर करने के प्रयास में अपनी टीम पर गोल कर बैठे। जिससे ईरान को आत्मघाती गोल का लाभ मिला और उसने मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया।

गौरतलब है कि फीफा रैंकिंग में 42वें नंबर पर काबिज मोरक्को एकमात्र ऐसी टीम है जिसने विश्व कप के अपने क्वालीफाइंग अभियान के दौरान छह मैचो में एक भी गोल नहीं खाया था। टीम ने पिछले साल गेबन को 3-0 से मात देकर 20 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। लेकिन उसे विश्व कप के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पूरे टाइम तक एक भी टीम गोल नहीं कर सकी। मोरक्को ने खेल की शुरुआत अच्छी तरह से की थी। फ्रांसीसी कोच हर्व रेनार्ड की ये टीम जल्दी बढ़त बनाने के प्रयास करती रही लेकिन ईरान के डिफेंस ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। ईरान के कप्तान मसूद शोजेई को 10वें मिनट में यलो कार्ड दिखाया गया।

हालांकि मोरक्को ने एक के बाद एक लगातार कई हमले ईरान पर बोले, लेकिन गोल करने में कामयाबी न मोरक्को को मिली और न ही ईरान को। हाफ टाइम तक मोरक्को के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जहां शुरुआती 45 मिनट के दौरान मोरक्को का फुटबॉल पर कब्जा 69 प्रतिशत रहा, तो ईरान का कब्जा 31 फीसदी रहा। इसके अलावा इस समय जहां मोरक्को के खिलाड़ियों ने 245 बार पास किए, तो ईरानी खिलाड़ी 110 पास ही कर सके। वैसे दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के गोलपोस्ट पर दो-दो बार निशाना साधा, लेकिन कामयाबी किसी को नहीं मिली।

90 मिनट के खेल के बाद 6 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया। 90 मिनट तक कोई गोल न हो पाने के बाद मोरक्को से तोहफे में ही सही, लेकिन ईरान को मिली ये जीत काफी अहम है। उसने पहले मैच में तीन अंक अर्जित कर लिए हैं। क्योंकि उसके अगले दो मैच पुर्तगाल और स्पेन जैसी मजबूत टीमों से होने हैं। मोरक्को के लिए अंतिम 16 में जगह बनाने की राह मुश्किल हो जाएगी।

Story first published: Friday, June 15, 2018, 22:50 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+