अजलान शाह हॉकी : कोरिया ने आस्ट्रेलिया को बराबरी पर रोका
गुरुवार को एशियाई चैम्पियन दक्षिण कोरिया ने आस्ट्रेलिया को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया लेकिन पाकिस्तानी टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्र पर 6-2 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही। मिस्र की टीम ने अपने सभी पांच मैच गंवाए हैं।
सात देशों के इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पांच मैचों से 10 अंक जुटाकर तालिका में सबसे ऊपर चल रही है जबकि कोरिया, मेजबान मलेशिया, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने इतने ही मैचों से आठ-आठ अंक जुटाए हैं। चीन के चार मैचों से चार अंक हैं जबकि मिस्र का खाता नहीं खुला है।
मलेशिया को गुरुवार को चीन के साथ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है। अगर वह चीन को हराने में सफल रहा तो वह कुल 11 अंकों के साथ फाइनल में पहुंच जाएगा। भारत के पास भी फाइनल में पहुंचने के अच्छे आसार हैं।
शनिवार को मलेशिया से 2-5 के अंतर से हारने वाली भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में खेलने के लिए मिस्र को हराना होगा। वर्ष 2009 में भारत ने मलेशिया को हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम चार बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications