एशिया कप : बांग्लादेश को मिला 313 रनों का लक्ष्य (लीड-4)
श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए। उसके लिए तिलकरत्ने दिलशान, उपुथ थरंगा और कप्तान कुमार संगकारा ने शानदार अर्धशतक लगाया जबकि माहेला जयवर्धने, एंजेलो मैथ्यूज और चमारा कापूगेदारा ने उपयोगी पारियां खेलीं।
रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने तेज शुरुआत के बाद सबसे पहले तिलकरत्ने दिलशान का विकेट गंवाया। दिलशान 51 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए।
दिलशान का विकेट 111 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा पेवेलियन लौटे। थरंगा ने 73 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की सहायता से 54 रन बनाए। थरंगा और संगकारा ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े।
थरंगा की विदाई के बाद जयवर्धने ने कप्तान का भरपूर साथ दिया लेकिन 35 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 43 रन बनाने के बाद वह 224 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े।
कुल योग में 14 रन जोड़ने के बाद संगकारा भी आउट हो गए। संगकारा ने 69 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए। मैथ्यूज 41 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि कापूगेदारा 30 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर अविजित लौटे। इस जोड़ी ने नाबाद 73 रन जोड़े।
इस मैच को जीतकर श्रीलंकाई टीम लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। इस टीम ने हाल ही में जिंबाब्वे में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल खेला था। उसने फाइनल में जिंबाब्वे को नौ विकेट से हराकर खिताब जीता था। श्रृंखला की तीसरी टीम भारत थी।
श्रीलंकाई टीम ने अपने पहले लीग मैच में पाकिस्तान को 16 रनों से पराजित किया था। अपेक्षाकृत कम स्कोर के बावजूद श्रीलंकाई टीम लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत जीत हासिल की थी। मलिंगा ने उस मैच में पांच विकेट लिए थे।
दूसरे मैच में बुधवार को भारत ने वीरेंद्र सहवाग की घातक गेंदबाजी और गौतम गंभीर की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित किया था। भारत को अपना अगला मैच 19 जून को पाकिस्तान के साथ खेलना है। यह मैच जीतकर भारतीय टीम भी फाइनल में पहुंच सकती है।
चार देशों की इस प्रतियोगिता में भारत को 15 वर्ष से खिताब का इंतजार है। भारत ने आखिरी बार 1995 में यह खिताब जीता था। एशिया कप के सभी मैच दाम्बुला में ही खेले जाने हैं। फाइनल 24 जून को होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications