खेल-खेल
डरबन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस टीमों के बीच मंगलवार को स्थानीय किंग्समीड स्टेडियम में होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सातवां और दिन का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण थोड़ी देरी से शुरू होगा।
मंगलवार को खेले जाने वाले दूसरे मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात आठ बजे होनी थी लेकिन खबर लिखे जाने तक टॉस भी नहीं हो सका था।
इस मैदान पर मंगलवार को दिन में कोलकाता नाइट राइर्ड्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच का नतीजा डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर निकाला गया। बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो सका। मैच के दौरान दो बार बारिश के कारण बाधा पड़ी थी।
बहरहाल, रॉयल्स टीम शनिवार को खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है। उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हराया था जबकि मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शानदार शुरुआत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications