Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया से दोबारा हारकर दुखी हैं अफरीदी

अफरीदी ने कहा कि आस्ट्रेलिया दौरे में खेली गई टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 श्रृंखला में बुरी तरह पराजित होने के बाद उन्होंने विश्व कप में माइकल क्लार्क की टीम को हराने का लक्ष्य बनाया था।

पाकिस्तानी टीम बुधवार को वेस्टइंडीज से स्वदेश लौट आई। आस्ट्रेलिया के हाथों उसे पांच दिन पहले हार मिली थी लेकिन अफरीदी उस हार की निराशा से अब तक उबर नहीं सके हैं।

अफरीदी ने कहा, "मैं अब तक निराश हूं। हम फाइनल में हारे होते तब शायद इतना दुख नहीं हुआ होता लेकिन सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से हारकर मैं ज्यादा निराश हूं।"

अफरीदी ने कहा कि वह दो लक्ष्य के साथ वेस्टइंडीज गए थे। एक खिताब की रक्षा करना और दूसरा आस्ट्रेलिया को हराकर उसका विजय क्रम रोकना लेकिन उन्हें दुख है कि वह अपने किसी लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+