ब्रिजटाउन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका को 54 रन की बढ़त
पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाने वाली मेहमान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए थे। प्रिंस के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर चार रन बनाकर नाबाद लौटे।
दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद मेहमान टीम ने नाइटवॉचमैन पॉल हैरिस (11) का विकेट 60 रन के कुल योग पर गंवा दिया। इसके बाद स्मिथ और हरफनमौला जैक्स कैलिस (43) ने चौथे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।
122 रन के कुल योग पर स्मिथ विदा हुए। स्मिथ ने अपनी 115 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए। कैलिस का विकेट 145 रन के कुल योग पर गिरा। कैलिस ने 86 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए।
इसके बाद डिविलियर्स और प्रिंस ने छठे विकेट के लिए 134 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूती प्रदान की। डिविलियर्स ने 189 गेंदों पर छह चौके लगाए जबकि प्रिंस 173 गेंदों पर तीन चौके लगाकर अब भी विकेट पर हैं।
वेस्टइंडीज की ओर से सुलेमान बेन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके हैं जबकि केमर रोच और ब्रेंडन बेस को एक-एक सफलता मिली है।
इससे पहले मैच के पहले दिन, जोहान बोथा (56/4) और डेल स्टेन (37/3) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 231 रनों पर समेट दी थी।
वेस्टइंडीज की टीम 73.5 ओवर बल्लेबाजी कर सकी। उसकी ओर से ड्वेन ब्रावो ने सर्वाधिक 61 रन बनाए जबकि नरसिंह देवनारायण ने 46 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा क्रिस गेल (20), शिवनारायण चंद्रपॉल (22), दिनेश रामदीन (27) और सुलेमान बेन (24) रन बना सके।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से कैलिस ने भी दो सफलता हासिल की जबकि मोर्न मोर्कल को एक विकेट मिला। जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 46 रन बना लिए थे। कप्तान ग्रीम स्मिथ 35 रन बनाकर नाबाद लौटे थे जबकि नाइटवॉचमैन पॉल हैरिस दो रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications