French Open: गुस्साए नोवाक जोकोविच ने पटक-पटक कर तोड़ डाला रैकेट, की ऐसी हरकत
नई दिल्ली। सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का एक बेहद ही चौंकाने वाला रूप देखने को मिला। दरअसल कोर्ट में हमेशा अपनी शरारती हरकतों से दर्शकों व स्टाफ को एंटरटेन करने वाले जोकोविच इस बार अपना संतुलन खो बैठे। दरअसल जोकोविच ने एक बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्पेन के रोबर्टो बतिस्ता अगुट को हराकर साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नमेंट के पुरुष एकल के अंतिम-16 में शुक्रवार को प्रवेश कर लिया। लेकिन, इस दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसने सभी को चौंका दिया। जीत के दौरान पूर्व वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी ने पटक-पटककर अपना रैकेट तोड़ दिया और नेट पर चढ़ गए। हालांकि जोकोविच इतना गुस्से में इसलिए भी थे क्योंकि उन्हें अपने से कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी को हराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हालांकि ऐसा पहली बार है जब जोकोविच को इतने गुस्से में देखा गया है। 12 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने तीसरे दौर के मुकाबले में 13वीं वरीयता प्राप्त अगुट को 6-4, 6-7, 7-6, 6-2 से मात दी। टूर्नामेंट में 20वीं वरीयता प्राप्त जोकोविच ने 3 घंटे, 48 मिनट के मैराथन मुकाबले में यह मैच जीता। खुद से कम रैंक वाले खिलाड़ी से कड़े मुकाबले में मिली जीत के बाद उनके चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी।
मुकाबले के दौरान जोकोविच को खुद पर काफी गुस्सा आ रहा था क्योंकि वे छोटी-छोटी गलतियां कर रहे थे और विरोधी खिलाड़ी उसका फायदा उठा रहा था। बता दें कि नोवाक ऐसे हरफनमौला खिलाड़ी माने जाते हैं, जो ब्रेक के दौरान बॉल बॉय और स्टाफ के साथ फन करके माहौल को खुशनुमा बनाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने न केवल अपनै रैकेट तोड़ डला बल्कि नेट पर भी चढ़ गए।
R4, see you Sunday 🤙 #RG18 pic.twitter.com/C6VYtJO4FS
— Novak Djokovic (@DjokerNole) June 1, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
