Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित शर्मा के लिए यो-यो टेस्ट की 'अग्निपरीक्षा' फेल होने पर रहाणे को मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटट खिलाड़ियों के ऊपर इन दिनों यो यो टेस्ट की तलवार लटकी हुई है। गौरतलब हो की आईपीएल के दौरान ही आगामी मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया था लेकिन यो यो टेस्ट की मार ने कई खिलाड़ियों का सपना तोड़ दिया जिसमें संजू सैंमसन, अंबाती रायडू और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा पर भी अब इसकी गाज गिर सकती है। गौरतलब हो की वनडे क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा आज बेंगलुरू के नेशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) में यो-यो फिटनेस टेस्ट के लिए मौजूद रहेंगे। वहीं खबरों की अगर मानें तो गर रोहित यो-यो टेस्ट क्वॉलिफाई करने लिए निर्धारित 16.1 प्वॉइंट नहीं ला पाते हैं तो टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को विकल्प के तौर पर तैयार रहने के लिए कहा गया है।

हुआ कुछ यूंः इस बााबत बीसीसीआई क्रिकेट संचालन से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, 'विकल्प के तौर पर किसी को तैयार रखने में कुछ भी नया नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि हमने रोहित के किसी फिटनेस समस्या के बारे में नहीं सुना है। गौरतलब हो कि इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए खिलाड़ियों (अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने वालों को छोड़कर) ने 15 जून के यो-यो टेस्ट दिया था। इस टेस्ट में रोहित शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि रोहित एक घड़ी कंपनी के ब्रांड दूत के तौर पर रूस में थे और उन्होंने बीसीसीआई से 15 जून को इस टेस्ट में भाग नहीं लेने की अनुमति ली थी। गौरतलब हो कि अब बीसीसीआई ने भी साफ कर दिया है कि खिलाड़ियों का चयन टीम में तभी संभव है जब वो यो यो टेस्ट में सफल हो जाएंगे। ऐसे में देखना होगा की आखिर रोहित शर्मा इस यो यो टेस्ट में कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

Story first published: Wednesday, June 20, 2018, 13:22 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+