दक्षिण अफ्रीकी चुनाव में दबी आईपीएल की खुमारी
जोहांसबर्ग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण में अफ्रीका में बुधवार को हुए आम चुनाव की चर्चा कुछ इस कदर है कि वहां चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण की पूरी खुमारी इसमें दब गई है।
यहां के ज्यादातर समाचार पत्र आईपीएल से जुड़ी खबरों को बहुत कम जगह दे रहे हैं। वह भी मैच से ज्यादा क्रिकेट के मैदान से बाहर की खबरों को दक्षिण अफ्रीकी अखबार तवज्जो दे रहे हैं।
चुनाव परिणामों की घोषणा गुरुवार से शुरू हुई तो खेल पृष्ठों पर भी इससे जुड़ी खबरों ने जगह ले ली। इसके साथ ही आईपीएल के लिए अखबारों में जगह और भी सीमित हो गई।
आईपीएल आयोजनक अभी भी इस टूर्नामेंट के प्रचार पर खूब जोर दे रहे हैं। अभी भी अखबारों में पूरे एक पृष्ठ का विज्ञापन दिया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पहले आईपीएल के विज्ञापन आकर्षक जरूर लग रहे थे लेकिन अब उन्हीं विज्ञापनों को दोहराया जाना उबाऊ हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications