आस्ट्रेलियन ओपन : जोड़ीदार के साथ पेस अंतिम चार में (लीड-1)
आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' के मुताबिक पेस-डुल्ही की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इटली के सिमोन बोलेली और एड्रिएस सेपी को 6-1, 7-6 (5) से पराजित किया।
उधर, भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा और दिग्गज युगल विशेषज्ञ महेश भूपति की जोड़ी भी मिश्रित युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सानिया-भूपति की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने कनाडा की एलेक्सैंड्रा वोजनैक और डेनियल नेस्टर की जोड़ी को 3-6, 6-4, 10-5 से पराजित किया।
अगले दौर में सानिया और भूपति का सामना डुल्ही और लेवेता बेनेसोवा से होगा। एकल और युगल वर्ग में सानिया की चुनौती समाप्त हो चुकी है।
बालकों के वर्ग में भारत के युकी भांबरी क्वार्टर फाइनल दौर में जगह बनाने में सफल रहे हैं। बुधवार को ही खेले गए रोमांचक मुकाबले में युकी ने क्रोएशिया के 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डीनो मार्कान को 6-3, 6-1 सेहराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications