For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

फीफा विश्वकप फाइनल से पहले यह बच्चा बना 'चैंपियन', जीता दिल

नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का रोमांच जारी है। शुक्रवार से इस महामुकाबले का क्वार्टर फाइनल शुरू होने जा रहा है। इस विश्वकप में अगर इंग्लैंड की बात करें तो इस टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है खासकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन के लिए जो इस वक्त गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। वहीं 1966 के बाद शायद ये पहला मौका है जब इंग्लैंड की टीम के लिए विश्वकप जीतने की राह आसान लग रही है। इंग्लैंड यह विश्वकप भले ही न जीते लेकिन इंग्लैंड के एक बच्चे ने अपने विश्वकप की ट्रॉफी के सपने को पूरा कर लिया और उसे हासिल भी कर लिया। दरअसल बेन नामक इस बच्चे को ब्रेन ट्यूमर है, ऐसे में जब उन्हें एक सप्ताह पहले रेडियोथेरेपी के लिए 6 हफ्ते के लिए बर्मिंघम के भाम अस्पताल में लाया गया तो वो अपनी खुद की विश्वकप ट्रॉफी की जिद कर बैठे जो उन्हें लाकर दी गई।

ऐसे में इस बच्चे का इलाज करने वाले एक डॉक्टर लियाम हरबर्ट ने इस युवा फुटबॉल प्रेमी के बारे में एक ट्वीट करते हुए लिखा कि- बेन ने ब्रेन ट्यूमर की अपनी रेडियोथेरेपी पूरी कर ली है। वो अपने इलाज से पहले चलने में असमर्थ थे लेकिन एक सप्ताह पहले उन्होंने विश्वकप ट्रॉफी की बात कही जो हमने उन्हें दे दी है। इसके बाद उन्होंने पूछा कि क्या यह काम इंग्लैंड और हैरी केन भी कर सकते हैं, क्या वो देश के लिए ट्रॉफी ला सकते हैं। हरबर्ट ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें बेन अस्पताल में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और अस्पताल प्रशासन की ओर से एक ट्रॉफी पाते हुए भी दिख रहे हैं।


ट्विटर पर मचाया धमालः इस वीडियो को ट्विटर पर खूब सराहा जा रहा है। लोग इस बच्चे को रियल हीरो के नाम से बुला रहे हैं। वहीं इंग्लैंड के स्टार रियो फर्डिनांड ने भी इस वीडियो की तारीफ करते हुए भावुक हुए और लिखा कि मुझे पसंद आया ये वीडियो। गौरतलब हो कि इंग्लैंड की टीम ने अंतिम 16 में कोलंबिया को पेनल्टी शूट में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं 7 जुलाई को इनके क्वार्टर फाइनल का मुकाबला स्वीडन के साथ है। ऐसे में हैरी केन की इस टीम का पूरा ध्यान इस मुकाबले को जीतकर सेमी फाइनल में जगह बनाना चाहेगा।

Story first published: Friday, July 6, 2018, 16:01 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+