For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी): जीत के बाद खिलाड़ियों को पड़ी डांट!

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को रोमांच से भरपूर सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पेनाल्टी शूटआउट के जरिए 5-4 से हराकर 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की हॉकी स्पर्धा के फाइनल में पहली बार जगह बनाई लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों को कोच से डांट सुननी पड़ी।

इसका कारण यह है कि कोच जोस ब्रासा मैच के बाद अपनाए जाने वाले प्रोटोकॉल के उल्लंघन के अलावा निर्धारित व अतिरिक्त समय में खराब खेल को लेकर खासे नाराज थे। ब्रासा ने मैच के बाद खिलाड़ियों को काफी भला-बुरा कहा और अपने पैर जमीन पर रखने की हिदायत दी।

भारतीय टीम के एक सूत्र ने बताया कि मैच के बाद खिलाड़ियों को 12 मिनट प्रोटोकॉल के तहत मैदान में वार्मअप करते हुए बिताना होता है लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान इस प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। साथ ही साथ कई खिलाड़ी मैदान में अपने मोबाइल फोन पर बात करते दिखे। कोच सबसे अधिक इसे लेकर नाराज दिखे।

सूत्र ने कहा, "कोच ने हमसे कहा कि हम अपने पैर जमीन पर रखें। जिन खिलाड़ियों ने मैच के बाद मैदान में अपने तथा कुछ पत्रकारों के मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए टेलीविजन चैनलों को बाइट दिए थे, उन्हें कोच ने खूब लताड़ा। कोच के मुताबिक वह टीम में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्होंने इसकी शिकायत हॉकी इंडिया से करने की भी बात कही।"

सूत्र ने बताया कि ब्रासा निर्धारित समय के अंतिम मिनट और दूसरे अतिरिक्त समय के दौरान टीम के खेल से बेहद निराश हैं। ब्रासा का कहना है कि कुछ बड़ी गलतियों के कारण टीम को पेनाल्टी स्ट्रोक का सामना करना पड़ा, जबकि इस मैच को दूसरे अतिरिक्त समय में ही जीता जा सकता था।

बकौल सूत्र, "कोच ने साफ शब्दों में कहा कि कुछ खिलाड़ी गोल्डन गोल करने के लिए तय रणनीति की धज्जियां उड़ा रहे थे। कई मौकों पर वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी अच्छे पास खराब किए। अगला मैच आस्ट्रेलिया के साथ होना है और इस तरह की लापरवाही के कारण हारना पड़ सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+