Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नंबर-1 टीम के दबाव को नहीं झेल सकता दक्षिण अफ्रीका : आर्थर

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान आर्थर ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि टेस्ट तो ठीक है लेकिन फिलहाल उनकी टीम एकदिवसीय क्रिकेट में इस दबाव को झेलने का दमखम नहीं रखती।

आर्थर का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब, शुक्रवार को पर्थ के वाका क्रिकेट मैदान पर खेले जाने वाले पांचवें तथा अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में आस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीकी टीम नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर लेगी।

बकौल आर्थर, "हमारी टीम विकास की यात्रा पर है। मेरे लिहाज से नंबर-1 का ओहदा उसके लिए अपेक्षाओं का अनावश्यक दवाब लेकर आएगा, जो उसके लिए किसी भी सूरत में अच्छा नहीं है। ऐसी स्थिति में एक युवा टीम अपेक्षाओं के दबाव में समय से पहले बिखर सकती है। मैं तो यहां तक मानता हूं कि फिलहाल हमारी टीम इस दबाव को झेलने की स्थिति में नहीं है।"

आर्थर से जब यह पूछा गया कि फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली श्रृंखला के दौरान क्या वह आस्ट्रेलियाई टीम द्वारा पलटवार करने को लेकर चिंतित हैं, तो उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर। अगर मैं ना कहूंगा तो समझिए कि झूठ बोल रहा हूं। मैं मानता हूं कि आने वाली श्रृंखला को जीतने के लिए आस्ट्रेलियाई टीम अपना पूरा दमखम झोंक देगी और उसमें इसका माद्दा भी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+