बीसीसीआई के हाथ का कठपुतली है पीसीबी : रज्जाक
पीसीबी की चयन प्रक्रिया से खफा होकर आईसीएल से जुड़ चुके रज्जाक ने कहा, "पीसीबी चाहकर भी आईसीएल खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध नहीं हटा पा रहा है क्योंकि उसे बीसीसीआई की शक्ति का अंदाजा है और वह अच्छी तरह जानता है कि ऐसा करने से उसे जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ सकता है। पीसीबी कठपुलती बन चुका है।"
पाकिस्तान के लगभग दो दर्जन खिलाड़ी आईसीएल से जुड़ चुके हैं। अब ये खिलाड़ी चाहते हैं कि उन पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए, जिससे कि वे राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ घरेलू प्रतियोगिताओं में खेल सकें लेकिन अब तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।
उल्लेखनीय है कि जी समूह द्वारा शुरू किए आईसीएल को बीसीसीआई ने मान्यता नहीं दी है। इस कारण इसमें खेलने वाले दुनिया भर की तमाम देशों के खिलाड़ियों पर अपने देश की राष्ट्रीय टीमों तथा घरेलू टूर्नामेंट में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications