ट्वेंटी-20 विश्व कप : युवराज का पब में मारपीट से इंकार
टेलीविजन रिपोटरें के मुताबिक बुधवार को भारतीय खिलाड़ी एक स्थानीय पब में प्रशंसकों के साथ उलझ पड़े थे।
'तेकीवा जोएस' नाम के पब में प्रशंसकों के साथ उलझने वाले खिलाड़ियों में युवराज के अलावा आशीष नेहरा, जहीर खान, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह और पीयूष चावला शामिल बताए जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि मंगलवार को सुपर-8 मैच में श्रीलंका के खिलाफ मिली हार से प्रशंसक भारतीय खिलाड़ियों से काफी नाराज थे और यही कारण था कि वे पब में लगातार उन पर फब्तियां कस रहे थे।
युवराज ने हालांकि ऐसी किसी घटना से इंकार किया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर अपनी टिप्पणी में लिखा है, "पब में मारपीट तो दूर, हमारी किसी के साथ बहस भी नहीं हुई। कृपया इस घटना को लेकर कहानियां मत बनाइए।"
इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications