IPL Match Preview: पुराने कप्तान से घर में भिड़ेगी केकेआर, लय में है दिल्ली
कोलकाता। आईपीएल-11 का 13वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में रात 8 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई-पंजाब के अलावा ये वो मैच है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दरअसल दिल्ली की कप्तानी गौतम गंभीर के हाथों में है। आपको याद होगा कि गंभीर की ही कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता था। अब अपनी पूर्व होम टीम के सामने उसके ही होम ग्राउंड पर गंभीर के आगे कड़ी चुनौती होगी। केकेआर की कमान दिनेश कार्तिक के हाथों में है। आपको बता दें कि की दिनेश कार्तिक भी कभी दिल्ली के लिए खेला करते थे। आपको बता दें कि दोनों टीमें आइपीएल में अब तक 20 बार भिड़ी हैं, जिनमें से 12 बार कोलकाता और आठ बार दिल्ली को जीत मिली है।
|
कोलकाता के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली के ओपनर जैसन रॉय
इस मैच में कोलकाता के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली के ओपनर जैसन रॉय को रोकने की होगी जिन्होंने पिछले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 53 गेंदों पर 91 रन की नाबाद पारी खेलकर दिल्ली को लीग में पहली जीत दिलाई थी। रॉय को मुनरो की जगह ओपनिंग कराकर दिल्ली ने बड़ा दांव खेला है। रॉय फॉर्म में हैं। इसके अलावा दिल्ली के ऋषभ पंत भी तूफानी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने मुंबई के खिलाफ दिखा दिया कि वे किस कदर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
|
दिल्ली के लिए गेंदबाजी अभी भी परेशानी का सबब
कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ जीत के साथ शुरूआत की थी लेकिन इसके बाद उसे चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ दिल्ली अपने शुरूआती मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से हार गयी थी और इसके बाद बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसने पूरे अंक गंवाए लेकिन मुंबई के खिलाफ जैसन राय की नाबाद 91 रन की पारी से टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। दिल्ली के लिए गेंदबाजी अभी भी परेशानी का सबब बना हुआ है। दिल्ली के गेंदबाज तीन मैच में अब तक विफल रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने घरेलू मामले के कारण अब घर लौटेंगे।
|
नरेन फिर क्रिस लिन के साथ बतौर ओपनर लौट सकते हैं
देखा जाए तो मैदान पर गंभीर की दिल्ली का पलड़ा भारी है। उसके पास अभी संतुलित टीम है। वहीं केकेआर ने पिछले मैच में अंडर-19 हीरो शुभमन गिल और शिवम मावी पर दांव खेला था जो फ्लॉप रहे। इसलिए कार्तिक के आगे सही टीम को चुनना चुनौती होगी। इसके अलावा पिछले मैच में बैटिंग ऑर्डर को बदलकर भी केकेआर ने गलती कि क्योंकि सुनील नरेन ओपनिंग में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उन्हें काफी नीचे भेजा गया जो केकेआर के लिए फिट नहीं बैठा। दिल्ली के खिलाफ नरेन फिर क्रिस लिन के साथ बतौर ओपनर लौट सकते हैं।
|
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स
सोमवार, 16 अप्रैल
मैच 13: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स
रात 8 बजे IST, ईडन गार्डन, कोलकाता
कहां देखें- स्टार स्पोर्ट्स पर, ऑनलाइन के लिए हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
