महिला हॉकी विश्व कप : अर्जेटीना चैम्पियन
अर्जेटीना ने दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। इससे पहले उसने वर्ष 2002 आस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में खिताबी जीत हासिल की। हॉलैंड की टीम सातवीं बार इस खिताब पर कब्जा करने से चूक गई।
इससे पहले, तीसरे स्थान के लिए खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में इंग्लैंड ने जर्मनी को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। इंग्लैंड की टीम ने विश्व कप में पहला पदक जीता है। इससे पहले उसने जुलाई में अपनी मेजबानी में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी में कांस्य पदक जीता था।
इस विश्व कप में भारतीय टीम को नौवां स्थान प्राप्त हुआ। भारत ने 32 वर्ष के अंतराल के बाद हॉकी विश्व कप में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
इस विश्व कप में भारत को चार हार और दो जीत मिली। भारत की टीम हॉलैंड, जर्मनी, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया से हारी जबकि उसने जापान और दक्षिण अफ्रीका को पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications