Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चंडीगढ़ में अपनी टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं जर्मन दर्शक

चंडीगढ़, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ओलंपिक चैंपियन जर्मनी की टीम यहां खेले जा रहे पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में भले ही जीत के लिए तरस रही हो लेकिन उसे अपने देश के दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

जर्मनी ने इस टूर्नामेंट के लिए एक प्रयोगात्मक टीम उतारी है। ओलंपिक का स्वर्ण जीतने वाली टीम के सिर्फ चार सदस्य चंडीगढ़ पहुंचे हैं। अभी तक जर्मनी ने चार मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उसकी हार हुई है जबकि दो मैच बराबरी पर छूटे हैं।

सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में जर्मनी के हर मैच के दौरान कम से कम 15 जर्मन दर्शक मौजूद रहते हैं। स्टेडियम पहुंचने वाले ज्यादातर लोग ग्रोज-बेकरेट एशिया नाम की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हैं, जिसने चंडीगढ़ में भी दफ्तर खोल रखा है।

अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहने वाले रेनर फेजलर ने कहा, "मैं अपनी टीम के समर्थन में यहां आया हूं। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि जीतता कौन है। मुझे अभी भी आशा है कि मेरी टीम टूर्नामेंट में वापसी करने मे सफल रहेगी।"

फेजलर की पत्नी किसिंगर ने कहा, "जर्मनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। मेरे लिहाज से हमारे खिलाड़ियों को भारत के माहौल में ढलने में दिक्कत आ रही है, लेकिन बहुत जल्द वे वापसी करने में सफल होंगे। उनमें ऐसा करने का माद्दा है।"

इसी तरह पांच साल से चंडीगढ़ में रह रहे एक अन्य हॉकी प्रेमी एंड्रेयास श्मिट्ज ने कहा, "मैं मोटर स्पोर्ट्स पसंद करता हूं लेकिन इसके बावजूद मैं यहां अपनी टीम की हौसला अफजाई के लिए आया हूं क्योंकि यह राष्ट्रप्रेम से जुड़ा मामला है।"

श्मिट्ज ने कहा कि वह भारतीय दर्शकों के रुख का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं भारतीय दर्शकों को सैल्यूट करता हूं। राष्ट्रगान के प्रति उनका प्रेम और सम्मान सचमुच काबिले तारीफ है। हमें भारत के राष्ट्रगान की धुन बहुत पसंद है। हम भी इसका सम्मान करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+