दूसरे संस्करण से बेहतर था आईपीएल का पहला संस्करण : तेंदुलकर
तेंदुलकर ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा, "जहां तक लोगों की उत्सुकता और उत्साह की बात है तो आईपीएल का पहला संस्करण दूसरे से काफी बेहतर था। इसका कारण यह है कि पहले संस्करण का आयोजन भारत में हुआ था और यहां क्रिकेट के किसी भी आयोजन की छटा देखते ही बनती है। मैं तो चाहूंगा कि हर बार आईपीएल भारत में ही आयोजित हो।"
तेंदुलकर ने हालांकि बहुत कम समय में दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल का सफल आयोजन कराने के लिए आयोजकों की जमकर तारीफ की।
तेंदुलकर ने कहा, "आईपीएल का दूसरा संस्करण भी काफी सफल रहा। इसके लिए मैं आयोजकों और दक्षिण अफ्रीकी जनता की दाद देता हूं। साढ़े तीन हफ्ते तक वहां क्रिकेट को लेकर जो जोश कायम रहा उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।"
गौरतलब है कि आईपीएल का आयोजन इस साल अप्रैल-मई में भारत में ही होना था लेकिन आम चुनावों के मद्देनजर भारत सरकार द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर असमर्थता जताए जाने के बाद आईपीएल आयोजन समिति ने इसे दक्षिण अफ्रीका में कराने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications